सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्म का अर्थ एवं परिभाषा

कर्म की धारणा भारतीय हिन्दू समाज में इतनी गहराई से व्याप्त है कि मूढ़ से मूढ व्यक्ति भी यह जानता है कि वह जैसे कर्म करेगा , वैसा उसे फल अवश्य मिलेगा । सभी व्यक्तियों की यह दृढ़ भावना रही है कि पूर्व जन्म में उन्होंने जैसे कर्म किये हैं , उनका फल उन्हें इस जीवन में मिल रहा है और इस जीवन में किये गये कर्मों का फल निश्चित रूप से दूसरे जन्म में भोगना पड़ेगा । यही वह विश्वास है जिसके कारण आदर्श हिन्दू समाज व्यवस्था प्राचीन काल से आज तक बनी रही है । 

कर्म का अर्थ 

कर्म शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के ' कर्मन् ' शब्द से हुई है जिसका अर्थ क्रिया , कृत्य कर्त्तव्य अथवा दैव ( भाग्य ) है । अतः स्पष्ट है कि कर्म का तात्पर्य किसी भी ऐसी क्रिया से जिसका सम्बन्ध व्यक्ति के दायित्व से है अथवा जो व्यक्ति के भाग्य का निर्माण करती है । वस्तुत : कर्म का तात्पर्य उन सभी क्रियाओं से होता है , जिनका सम्बन्ध शरीर ( कायिक ) , वाणी ( वाचा तथा मन ( मनसा ) से होता है । इस प्रकार बाह्य रूप से व्यक्ति जो क्रिया करता है केवल वही कर्म नहीं है , दूसरों से जो कुछ भी कहता है अथवा मन में जैसा विचार करता है उसे कर्म के अन्तर्गत सम्मिलित किया जाता है बल्कि व्यक्ति को अपने कर्मों का फल किस प्रकार प्राप्त होता है , इसे वैज्ञानिक आधार पर समझाते हुये बैजनाथ जी ने लिखा है- “ कार्य और कारण का नियम हर जगह व्याप्त होता है । प्रत्येक कारणं का कोई न कोई परिणाम अवश्य होगा । विज्ञान का नियम है कि क्रिया और उसकी प्रतिक्रिया समान बल की , किन्तु विपरीत दिशा की होती है । हमारे प्रत्येक कार्य में स्थूल कार्य के अतिरिक्त भाव तथा विचार की भी क्रिया होती है । सर्वप्रथम हम किसी कार्य के सम्बन्ध में सोचते हैं और इसके पश्चात् ही यह विचार एक क्रिया उत्पन्न करता है । उस विचार के आते ही हमारे मन में क्रोध , लोभ , स्नेह आदि भाव उत्पन्न होते हैं और बाहर निकलकर दूसरों पर वैसा ही प्रभाव डालते हैं । " इस कथन से स्पष्ट होता है कि कर्म एक क्रिया है और उसका फल एक प्रति क्रिया है । अतः मनुष्य जैसा कर्म करता है , वैसा ही उसको फल इस जन्म या पुनर्जन्म में प्राप्त होता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कस्बा किसे कहते है?

कस्बे का अर्थ ' कस्बा ' गाँव और नगर के बीच की स्थिति है । मोटे तौर पर कस्ब की संख्या गांव से अधिक किन्तु नगर से कम होती है । इसी प्रकार गाँव में कुछ इस प्रकार की वशेषताएँ आ जाती हैं जो प्रायः नगरों में पाई जाती हैं तो उसे कस्बा कहा जाता है । इसको इस रूप में भी कहा जा सकता है कि बड़े गाँव में जब नगरीय विशेषताओं का समावेश होने लगता है तो उसे कस्बे की संज्ञा दी जा सकती है ।  समाज किसे कहते हैं? सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार गाँव,कस्बा और नगर में भेद  गाँव, कस्बा और नगर में भेद का आधार मुख्य रूप से जनसंख्या माना गया है । 1000 तक की आबादी वाली बस्ती को गाँव , 5,000 से 50,000 तक की आबादी वाली बस्ती को कस्बा तथा 50,000 से अधिक की बस्ती को नगर की संज्ञा दी जा सकती है । भारत में सन् 1901 की जनगणना में कस्बे की अवधारणा को Imperial Census Code के अनुसार स्पष्ट किया गया । इसके अनुसार ' कस्बे ' के आधार इस प्रकार हैं-  ( i ) किसी भी प्रकार की नगरपालिका हो ,  ( ii ) नगरपालिका के क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र न हो , ( iii ) सभी निवासी लगभग स्थायी हों ,  ( iv ) क...

उपकल्पना का अर्थ एवं परिभाषा

उपकल्पना का अर्थ एक ऐसा विचार अथवा सिद्धान्त जिसे अनुसन्धानकर्ता अध्ययन के लक्ष्य के रूप में रखता है तथा उसकी जाँच करता है, तथा  अध्ययन के निष्कर्ष में उपकल्पना को सत्य सिद्ध होने पर एक सिद्धान्त के रूप में स्थापित करता है। असत्य सिद्ध होने पर त्याग देता है। इस प्रकार से उपकल्पना एक कच्चा सिद्धान्त है। उपकल्पना की परिभाषा पी . एच . मान ने बहुत ही सूक्ष्म परिभाषा दी है , " प्राक्कल्पना एक अस्थाई अनुमान  सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार समाज किसे कहते हैं? डोबिनर के अनुसार , " प्राक्कल्पनाएँ ऐसे अनुमान हैं जो यह बताते हैं कि विभिन्न तत्व अथवा परिवर्त्य किस प्रकार अन्तर्सम्बन्धित हैं । "  जिनर का कथन है , " एक प्राक्कल्पना घटनाओं के मध्य कारणात्मक अथवा अन्तर्सम्बन्धों के विषय में एक अनुमान है । यह एक ऐसा अस्थाई कथन है जिसकी सत्यता अथवा मिथ्या सत्यता को सिद्ध नहीं किया गया है । "  धर्म का अर्थ तथा परिभाषायें धर्म की विशेषतायें प्रत्यक्षवाद की परिभाषा एफ . एन . कर्लिजर का कहना है , " एक प्राक्कल्पना दो या दो से अधिक परिवयों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित ...

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं,प्रकृति,उद्देश्य।

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं ( 1 )सामाजिक तथ्यों क खोज - सामाजिक अनुसन्धान की सबसे प्रमुख विशेषता यह होती है कि इसका सम्बन्ध सामाजिक सन्दर्भ से होता है । सामजिक जगत् ही अनुसन्धान को सामाजिक का दर्जा प्रदान करता है । प्रत्येक नहीं कहा जा सकता है । सामाजिक का बहुत सरल आशय है अनुसन्धान मानवीय व्यवहारों , मानव समूहों , अन्तः सम्बन्धों , प्रक्रियाओं आदि मानवीय प्रघटना से सम्बन्धित होता है  ( 2 ) सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित - इसके अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ से सम्बन्धित नवीन तथ्यों का अन्वेषण किया जाता है पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता की जाँच जाती है , क्योंकि समय के साथ - साथ नवीन प्रविधियों के प्रादुर्भाव से अवधारणाओं व सिद्धान्तों को विकसित करने की आवश्यकता होती है । अत : पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता का मूल्यांकन करते हुए यदि आवश्यक होता है तो इन्हें संशोधित किया जाता है ।  ( 3 ) कार्य - कारण सम्बन्धों का स्पष्टीकरण - सामाजिक अनुसन्धान में सामाजिक यथार्थ के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित तथ्यों में कार्य - कारण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और इसी आधार पर अधिक निश्चयता...