सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यावहारिक समाजशास्त्र की प्रकृति

व्यावहारिक समाजशास्त्र की प्रकृति

( 1 ) व्यावहारिक समाजशास्त्र केवल सिद्धान्तों का ही निर्माण नहीं करता है बल्कि उनके दैनिक एवं व्यावहारिक जीवन में प्रयोग में भी रुचि लेता है । 

( 2 ) व्यावहारिक समाजशास्त्र और सैद्धान्तिक समाजशास्त्र पूर्णतः एक - दूसरे से अलग नहीं है बल्कि ये एक - दूसरे के पूरक और सहयोगी हैं । 

( 3 ) व्यावहारिक समाजशास्त्र सामाजिक समस्याओं एवं सामाजिक व्याधिकीयों को सामाजिक संगठन के अन्तर्गत ही समझने एवं उन्हें दूर करने में रुचि रखता है । सामाजिक संगठन को समझने के लिए यह आवश्यक है कि इसके व्याधिकीय पक्ष को भी समझा जाये । 

( 4 ) व्यावहारिक समाजशास्त्र सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक हल में रुचि लेता है । यह एक आदर्शात्मक विज्ञान नहीं है लेकिन फिर भी इसका आचार एवं नीतिशास्त्र के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध है । इस अर्थ में व्यावहारिक समाजशास्त्र यह जानकारी प्रदान करता है कि किसी समस्या का उचित हल क्या हो सकता है ? कौनसी विधियाँ उपयुक्त रहेंगी और कौनसे सुधार करने की आवश्यकता है ? 

( 5 ) व्यावहारिक समाजशास्त्र केवल सामाजिक समस्याओं के समाधान एवं अध्ययन तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें सामाजिक कार्य , सामाजिक सेवाओं , सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक पुनर्निर्माण आदि का भी समावेश किया गया है । 

( 6 ) व्यावहारिक समाजशास्त्र का सम्बन्ध भूतकाल , वर्तमानकाल एवं भविष्यकाल तीनों के अध्ययनों से है ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उपकल्पना का अर्थ एवं परिभाषा

उपकल्पना का अर्थ एक ऐसा विचार अथवा सिद्धान्त जिसे अनुसन्धानकर्ता अध्ययन के लक्ष्य के रूप में रखता है तथा उसकी जाँच करता है, तथा  अध्ययन के निष्कर्ष में उपकल्पना को सत्य सिद्ध होने पर एक सिद्धान्त के रूप में स्थापित करता है। असत्य सिद्ध होने पर त्याग देता है। इस प्रकार से उपकल्पना एक कच्चा सिद्धान्त है। उपकल्पना की परिभाषा पी . एच . मान ने बहुत ही सूक्ष्म परिभाषा दी है , " प्राक्कल्पना एक अस्थाई अनुमान  सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार समाज किसे कहते हैं? डोबिनर के अनुसार , " प्राक्कल्पनाएँ ऐसे अनुमान हैं जो यह बताते हैं कि विभिन्न तत्व अथवा परिवर्त्य किस प्रकार अन्तर्सम्बन्धित हैं । "  जिनर का कथन है , " एक प्राक्कल्पना घटनाओं के मध्य कारणात्मक अथवा अन्तर्सम्बन्धों के विषय में एक अनुमान है । यह एक ऐसा अस्थाई कथन है जिसकी सत्यता अथवा मिथ्या सत्यता को सिद्ध नहीं किया गया है । "  धर्म का अर्थ तथा परिभाषायें धर्म की विशेषतायें प्रत्यक्षवाद की परिभाषा एफ . एन . कर्लिजर का कहना है , " एक प्राक्कल्पना दो या दो से अधिक परिवयों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित ...

कस्बा किसे कहते है?

कस्बे का अर्थ ' कस्बा ' गाँव और नगर के बीच की स्थिति है । मोटे तौर पर कस्ब की संख्या गांव से अधिक किन्तु नगर से कम होती है । इसी प्रकार गाँव में कुछ इस प्रकार की वशेषताएँ आ जाती हैं जो प्रायः नगरों में पाई जाती हैं तो उसे कस्बा कहा जाता है । इसको इस रूप में भी कहा जा सकता है कि बड़े गाँव में जब नगरीय विशेषताओं का समावेश होने लगता है तो उसे कस्बे की संज्ञा दी जा सकती है ।  समाज किसे कहते हैं? सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार गाँव,कस्बा और नगर में भेद  गाँव, कस्बा और नगर में भेद का आधार मुख्य रूप से जनसंख्या माना गया है । 1000 तक की आबादी वाली बस्ती को गाँव , 5,000 से 50,000 तक की आबादी वाली बस्ती को कस्बा तथा 50,000 से अधिक की बस्ती को नगर की संज्ञा दी जा सकती है । भारत में सन् 1901 की जनगणना में कस्बे की अवधारणा को Imperial Census Code के अनुसार स्पष्ट किया गया । इसके अनुसार ' कस्बे ' के आधार इस प्रकार हैं-  ( i ) किसी भी प्रकार की नगरपालिका हो ,  ( ii ) नगरपालिका के क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र न हो , ( iii ) सभी निवासी लगभग स्थायी हों ,  ( iv ) क...

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं,प्रकृति,उद्देश्य।

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं ( 1 )सामाजिक तथ्यों क खोज - सामाजिक अनुसन्धान की सबसे प्रमुख विशेषता यह होती है कि इसका सम्बन्ध सामाजिक सन्दर्भ से होता है । सामजिक जगत् ही अनुसन्धान को सामाजिक का दर्जा प्रदान करता है । प्रत्येक नहीं कहा जा सकता है । सामाजिक का बहुत सरल आशय है अनुसन्धान मानवीय व्यवहारों , मानव समूहों , अन्तः सम्बन्धों , प्रक्रियाओं आदि मानवीय प्रघटना से सम्बन्धित होता है  ( 2 ) सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित - इसके अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ से सम्बन्धित नवीन तथ्यों का अन्वेषण किया जाता है पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता की जाँच जाती है , क्योंकि समय के साथ - साथ नवीन प्रविधियों के प्रादुर्भाव से अवधारणाओं व सिद्धान्तों को विकसित करने की आवश्यकता होती है । अत : पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता का मूल्यांकन करते हुए यदि आवश्यक होता है तो इन्हें संशोधित किया जाता है ।  ( 3 ) कार्य - कारण सम्बन्धों का स्पष्टीकरण - सामाजिक अनुसन्धान में सामाजिक यथार्थ के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित तथ्यों में कार्य - कारण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और इसी आधार पर अधिक निश्चयता...