सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ethnomethodology किसे कहते है?

Ethnomethodology किसे कहते है?

अंग्रेजी भाषा के शब्द एथेनो का अर्थ है- लोक या जन साधारण .मेथेडोलॉजी का अर्थ-अध्ययन करने की पद्धति। दोनों शब्दों का सम्मिलित अर्थ यह है कि व्यक्तियो का अध्ययन करने की पद्धतियां।

परिभाषा-एथेनोमेथेडोलॉजी एक सैध्दांतिक रूझान है, जिसका उद्देश्य यह वर्णन करना होता है की लोग अपने दिन प्रतिदिन के जीवन मे चारों ओर की स्थिति या माहौल की परिभाषा किस प्रकार करते हैं।

Ethnomethodology अवधारणा

यह विभिन्न सामाजिक व्यवहारों और समस्याओं को समझने के लिये सामाजिक संस्थाओ अथवा उनके व्यवहारों के अध्ययन की अपेक्षा मनुष्य के दैनिक व्यवहारों के अध्ययन पर जोर देता हैं।

समाजशास्त्र में एथेनोमेथेडोलॉजी  उपागम / दृष्टिकोण

इस उपागम ने कई विचारधाराओ एवं परम्परागत अध्ययन पद्धति को चुनौती दी है। एथनोमेथेडोलॉजी प्रमुख रूप से मानवीय व्यवहार के उन पक्षों का अध्ययन करने पर बल देती है, जो कि व्यक्ति के जीवन में दिन प्रतिदिन के समान्य एवं व्यवहारिक क्रियाओ से सम्बंधित हैं।

एथेनोमेथेडोलॉजी की विशेषतायें

  • एथनोमेथेडोलॉजी समाजशास्त्र में सामाजिक यथार्थ के अध्ययन पर बल देता है। वे घटनाये जो मानव के  वास्तविक जीवन में घटित होती है, उन्हें देेेखकर, सुुुनकर, समझकर जानने की रुचि रखता हैं।
  • एथनोमेथेडोलॉजी मनुष्य की दिन प्रतिदिन की घटनाओं के अध्ययन पर बल देती है। ये वे घटनाएँ हैं जो सच्ची हैं। अतः सामाजिक यथार्थता के अध्ययन में अन्तः क्रिया द्वारा दिन प्रति दिन छोटे स्तर पर जो घटनाएं घटित होती हैं, उसी का अध्ययन इसमें किया जाता हैं।
  • एथनोमेथेडोलॉजी में घटना उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती जितनी कि उन घटनाओं के सही अर्थ को जानना व उन्हे समझना है, जब कोई घटना घटती है तो लोग क्या अर्थ लगते है यहीं जनना एथनोमेथेडोलॉजी की रुचि का बिन्दु हैं।

एथेनोमेथेडोलॉजी का महत्व 

  • एथनोमेथेडोलॉजी  में भाषा के  समाजशास्त्रीय पक्ष पर विशेष ध्यान देकर अध्ययन किया जाता हैं जिससे यह ज्ञात हो सके कि भाषा के उच्चारण में थोड़े से अन्तर से किस तरह उसका अर्थ बदल जाता है। 

  • यह घटनाओ के व्याख्या करने पर बल देता है तथा व्यक्ति विशेष से सम्बंधित अध्ययन को प्रोत्साहित देता है।
  • यह मौखिक एवं अमौखिक दोनों प्रकार के व्यवहारो का अध्ययन करके प्रति उत्तर देने या देने के कारणो कि छानबीन करने में सहायक है।

एथेनोमेथेडोलॉजी की आलोचना

  • एथनोमेथेडोलॉजी द्वारा किए गए अध्ययन व्यक्ति विशेष से सम्बंधित होते हैं,वस्तुपर आधारित नहीं होते, इसलिए ऐसे अध्ययन को  वैज्ञानिक अध्ययन नहीं कहा जा सकता।
  • इस उपागम में व्यक्ति को समाज की तुलना में जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जो उचित नहीं हैं।
  • एथनोमेथेडोलॉजी लोक ज्ञान पर आधारित है और इसलिए यह समाजशास्त्र को लोक समाजशास्त्र का रूप प्रदान करती है। इसलिए कह सकते हैं कि इस पद्धति से लोक समाजशास्त्र का अध्ययन तो किया जा सकता है,लेकिन समाजशास्त्र का नहीं।  

एथेनोमेथेडोलॉजी की सीमाएं / कमियां

एथनोमेथेडोलॉजी के अंतर्गत सामाजिक जीवन के दिन प्रति दिन की घटनाओ का अध्ययन किया जाता हैं और यह केवल छोटे स्तरिय अध्ययन है।इसलिए इससे विस्ततृत एवं व्यापक अध्ययन सम्भव नहीं हैंं।अतः इस विधि से प्राप्त निष्कर्ष को न तो सामान्यीक्रत किया जा सकता है और न ही सिद्धांत निर्माण सम्भव हैं। इस उपागम में एक ही घटना को अलग अलग अध्ययन करने वाले व्यक्ति अलग अलग अर्थ प्रदान करते हैं।इसलिए ऐसी स्थिति में सामाजिक घटना के अर्थ निरूपण में  समय एवं शक्ति का अधिक अपव्यय होता हैं।

एथेनोमेथेडोलॉजी में  हेरोल्ड गारफिंकल का योगदान

एथनोमेथेडोलॉजी मैं गारफिंकल ने अपना मुल अर्थ यह प्रकट किया है कि व्यवहारिक  क्रिया कलाप व्यवहारिक  चारों ओर की स्थिति  एवं व्यावहारिक समाजशास्त्रीय प्रत्यक्ष ज्ञान अध्ययन के विषय हैं। दैनिक जीवन की पूणतः साधारण गतिविधियो पर असाधारण गतिविधियो का जितना धयान देेने से एक नए आभास का ज्ञान होता हैं। 

एथनोमेथेडोलॉजी के जनक हेरोल्ड गारफिंकल हैं तथा इसका नामकरण संस्कार भी इन्हीं को जाता है। गारफिंकल ने इस उपागम की सम्रद्धि के लिए अनेक महत्वपूर्ण शोध कार्य किए तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसे लागू किया।


जानकारी अच्छी लगे तो इससे आगे भी शेयर करे और आपको ये पोस्ट केसी लगी  कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कस्बा किसे कहते है?

कस्बे का अर्थ ' कस्बा ' गाँव और नगर के बीच की स्थिति है । मोटे तौर पर कस्ब की संख्या गांव से अधिक किन्तु नगर से कम होती है । इसी प्रकार गाँव में कुछ इस प्रकार की वशेषताएँ आ जाती हैं जो प्रायः नगरों में पाई जाती हैं तो उसे कस्बा कहा जाता है । इसको इस रूप में भी कहा जा सकता है कि बड़े गाँव में जब नगरीय विशेषताओं का समावेश होने लगता है तो उसे कस्बे की संज्ञा दी जा सकती है ।  समाज किसे कहते हैं? सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार गाँव,कस्बा और नगर में भेद  गाँव, कस्बा और नगर में भेद का आधार मुख्य रूप से जनसंख्या माना गया है । 1000 तक की आबादी वाली बस्ती को गाँव , 5,000 से 50,000 तक की आबादी वाली बस्ती को कस्बा तथा 50,000 से अधिक की बस्ती को नगर की संज्ञा दी जा सकती है । भारत में सन् 1901 की जनगणना में कस्बे की अवधारणा को Imperial Census Code के अनुसार स्पष्ट किया गया । इसके अनुसार ' कस्बे ' के आधार इस प्रकार हैं-  ( i ) किसी भी प्रकार की नगरपालिका हो ,  ( ii ) नगरपालिका के क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र न हो , ( iii ) सभी निवासी लगभग स्थायी हों ,  ( iv ) क...

उपकल्पना का अर्थ एवं परिभाषा

उपकल्पना का अर्थ एक ऐसा विचार अथवा सिद्धान्त जिसे अनुसन्धानकर्ता अध्ययन के लक्ष्य के रूप में रखता है तथा उसकी जाँच करता है, तथा  अध्ययन के निष्कर्ष में उपकल्पना को सत्य सिद्ध होने पर एक सिद्धान्त के रूप में स्थापित करता है। असत्य सिद्ध होने पर त्याग देता है। इस प्रकार से उपकल्पना एक कच्चा सिद्धान्त है। उपकल्पना की परिभाषा पी . एच . मान ने बहुत ही सूक्ष्म परिभाषा दी है , " प्राक्कल्पना एक अस्थाई अनुमान  सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार समाज किसे कहते हैं? डोबिनर के अनुसार , " प्राक्कल्पनाएँ ऐसे अनुमान हैं जो यह बताते हैं कि विभिन्न तत्व अथवा परिवर्त्य किस प्रकार अन्तर्सम्बन्धित हैं । "  जिनर का कथन है , " एक प्राक्कल्पना घटनाओं के मध्य कारणात्मक अथवा अन्तर्सम्बन्धों के विषय में एक अनुमान है । यह एक ऐसा अस्थाई कथन है जिसकी सत्यता अथवा मिथ्या सत्यता को सिद्ध नहीं किया गया है । "  धर्म का अर्थ तथा परिभाषायें धर्म की विशेषतायें प्रत्यक्षवाद की परिभाषा एफ . एन . कर्लिजर का कहना है , " एक प्राक्कल्पना दो या दो से अधिक परिवयों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित ...

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं,प्रकृति,उद्देश्य।

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं ( 1 )सामाजिक तथ्यों क खोज - सामाजिक अनुसन्धान की सबसे प्रमुख विशेषता यह होती है कि इसका सम्बन्ध सामाजिक सन्दर्भ से होता है । सामजिक जगत् ही अनुसन्धान को सामाजिक का दर्जा प्रदान करता है । प्रत्येक नहीं कहा जा सकता है । सामाजिक का बहुत सरल आशय है अनुसन्धान मानवीय व्यवहारों , मानव समूहों , अन्तः सम्बन्धों , प्रक्रियाओं आदि मानवीय प्रघटना से सम्बन्धित होता है  ( 2 ) सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित - इसके अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ से सम्बन्धित नवीन तथ्यों का अन्वेषण किया जाता है पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता की जाँच जाती है , क्योंकि समय के साथ - साथ नवीन प्रविधियों के प्रादुर्भाव से अवधारणाओं व सिद्धान्तों को विकसित करने की आवश्यकता होती है । अत : पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता का मूल्यांकन करते हुए यदि आवश्यक होता है तो इन्हें संशोधित किया जाता है ।  ( 3 ) कार्य - कारण सम्बन्धों का स्पष्टीकरण - सामाजिक अनुसन्धान में सामाजिक यथार्थ के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित तथ्यों में कार्य - कारण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और इसी आधार पर अधिक निश्चयता...