सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माध्यिका / मध्यांक ( Median )

 माध्यिका / मध्यांक ( Median ) माध्यिका एक स्थिति सम्बन्धी माध्य है । माध्यिका किसी समंक ( score ) श्रेणी के मध्य वाले पद के मूल्यों को कहते हैं , जबकि किसी समंक श्रेणी के मूल्यों को आरोही ( Ascending ) अथवा ( Descending ) अवरोही क्रम में व्यवस्थित कर लिया जाता है । इस प्रकार माध्यिका समंक श्रेणी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है । माध्यिका के एक भाग सभी पद माध्यिका से बड़े होंगे । माध्यिका के अर्थ को विभिन्न विद्वानों ने अपनी निम्नलिखित परिभाषाओं के द्वारा स्पष्ट किया है 

माध्यिका ( Median ) की परिभाषा

कोनोर ने लिखा है कि , “ माध्यिका समंक श्रेणी का वह पद है जो समूह को दो समान भागों में इस प्रकार विभाजित करता है कि एक भाग में समस्त मूल्य माध्यिका से अधिक और दूसरे भाग में समस्त मूल्य माध्यिका से कम होते हैं ।  

डी.एन. एलहैन्स के अनुसार , “ जन तक समंक श्रेणी आरोही अथवा अवरोही क्रम में व्यवस्थित होती है तो इस समंक श्रेणी को दो बराबर भागों में विभाजित करने वाले मूल्य को हम मध्यांक या माध्यिका कहते हैं । " 

जे.सी. चतुर्वेदी के अनुसार , “ यदि एक श्रेणी के पदों को उनके परिणामों के आधार पर आरोही अथवा अवरोही क्रमों से लगाया जाए तो बिल्कुल मध्य वाली राशि के मान ( मूल्य ) अथवा माप को ही माध्यिका कहा जाएगा ।

किसी समंक श्रेणी के मूल्यों को यदि आरोही अथवा अवरोही क्रम में व्यवस्थित कर लिया जाए तो मूल्य मध्य बिन्दु होगा वही माध्यिका कहलाएगा ।

माध्यिका ( Median ) की विशेषताएँ 

( 1 ) माध्यिका समंक श्रेणी के बिल्कुल मध्य भाग पर केन्द्रित होती है । 

( 2 ) माध्यिका सम्पूर्ण श्रेणी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है , जिसमें एक भाग मैं माध्यिका से कम एवं दूसरे भाग में माध्यिका से अधिक मूल्य होता है । 

( 3 ) माध्यिका के लिए समंक श्रेणी को आरोही अथवा अवरोही क्रम में लगाया जाता है । 

( 4 ) माध्यिका स्वयं मध्य वाला पद नहीं होता बल्कि उस पद का मूल्य माध्यिका माना जाता है । 

( 5 ) माध्यिका को प्रायः पद मूल्यों की क्रमिक वृद्धि पर ही आधारित किया जाता है 

माध्यिका ( Median ) के गुण

( 1 ) माध्यिका में सरलता का गुण विद्यमान है क्योंकि इसे समझना और ज्ञात करना सरल है । 

( 2 ) माध्यिका श्रेणी के मध्य में स्थित मूल्य होता है अतः यह सीमान्त मूल्यों से प्रभावित नहीं होता है । 

( 3 ) माध्यिका का निर्धारण निश्चित किया जा सकता है। यह बहुलक की तरह अनिश्चित नहीं होता है । 

( 4 ) खुले सिरे वाली श्रेणी से भी माध्यिका ज्ञात किया जा सकता है । 

( 5 ) माध्यिका की गणना रेखाचित्र द्वारा भी की जा सकती है 

माध्यिका ( Median ) के दोष / सीमाएँ

( 1 ) माध्यिका मूल्य - निर्धारण के लिए समंकों को आरोही अथवा अवरोही क्रम में व्यवस्थित करना पड़ता है । 

( 2 ) सतत् श्रेणी में तो माध्यिका निर्धारण इस मान्यता पर आधारित है कि वर्गान्तर में आवृत्तियाँ समान रूप से व्यवस्थित हैं , किन्तु यह मान्यता वास्तविक नहीं है । 

( 3 ) माध्यिका मूल्य एवं पदों की संख्या दी हुई हो तो सभी पदों के मूल्यों का योग प्राप्त नहीं कर सकते । अतः उच्चतर गणितीय क्रियाओं में इसका उपयोग बहुत कम किया जाता है  

( 4 ) माध्यिका पद मूल्यों के आकार से प्रभावित न होकर केवल पदों की संख्या से प्रभावित होती है । अतः श्रेणी का सही प्रतिनिधित्व नहीं होता है। 

( 5 ) आवृत्तियों के अनियमित होने पर एवं पदों की संख्या कम होने पर माध्यिका केन्द्रीय प्रवृत्ति का सही माप नहीं कर सकता है । 

( 6 ) यदि पदों की संख्या कम ( Even ) है तो माध्यिका किसी पद विशेष का वास्तविक मूल्य नहीं होता है तथा दो पदों के माध्य मूल्य को ही माध्यिका मान लिया जाता है ।

जानकारी अच्छी लगे तो इससे आगे भी शेयर करे और आपको ये पोस्ट केसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कस्बा किसे कहते है?

कस्बे का अर्थ ' कस्बा ' गाँव और नगर के बीच की स्थिति है । मोटे तौर पर कस्ब की संख्या गांव से अधिक किन्तु नगर से कम होती है । इसी प्रकार गाँव में कुछ इस प्रकार की वशेषताएँ आ जाती हैं जो प्रायः नगरों में पाई जाती हैं तो उसे कस्बा कहा जाता है । इसको इस रूप में भी कहा जा सकता है कि बड़े गाँव में जब नगरीय विशेषताओं का समावेश होने लगता है तो उसे कस्बे की संज्ञा दी जा सकती है ।  समाज किसे कहते हैं? सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार गाँव,कस्बा और नगर में भेद  गाँव, कस्बा और नगर में भेद का आधार मुख्य रूप से जनसंख्या माना गया है । 1000 तक की आबादी वाली बस्ती को गाँव , 5,000 से 50,000 तक की आबादी वाली बस्ती को कस्बा तथा 50,000 से अधिक की बस्ती को नगर की संज्ञा दी जा सकती है । भारत में सन् 1901 की जनगणना में कस्बे की अवधारणा को Imperial Census Code के अनुसार स्पष्ट किया गया । इसके अनुसार ' कस्बे ' के आधार इस प्रकार हैं-  ( i ) किसी भी प्रकार की नगरपालिका हो ,  ( ii ) नगरपालिका के क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र न हो , ( iii ) सभी निवासी लगभग स्थायी हों ,  ( iv ) क...

उपकल्पना का अर्थ एवं परिभाषा

उपकल्पना का अर्थ एक ऐसा विचार अथवा सिद्धान्त जिसे अनुसन्धानकर्ता अध्ययन के लक्ष्य के रूप में रखता है तथा उसकी जाँच करता है, तथा  अध्ययन के निष्कर्ष में उपकल्पना को सत्य सिद्ध होने पर एक सिद्धान्त के रूप में स्थापित करता है। असत्य सिद्ध होने पर त्याग देता है। इस प्रकार से उपकल्पना एक कच्चा सिद्धान्त है। उपकल्पना की परिभाषा पी . एच . मान ने बहुत ही सूक्ष्म परिभाषा दी है , " प्राक्कल्पना एक अस्थाई अनुमान  सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार समाज किसे कहते हैं? डोबिनर के अनुसार , " प्राक्कल्पनाएँ ऐसे अनुमान हैं जो यह बताते हैं कि विभिन्न तत्व अथवा परिवर्त्य किस प्रकार अन्तर्सम्बन्धित हैं । "  जिनर का कथन है , " एक प्राक्कल्पना घटनाओं के मध्य कारणात्मक अथवा अन्तर्सम्बन्धों के विषय में एक अनुमान है । यह एक ऐसा अस्थाई कथन है जिसकी सत्यता अथवा मिथ्या सत्यता को सिद्ध नहीं किया गया है । "  धर्म का अर्थ तथा परिभाषायें धर्म की विशेषतायें प्रत्यक्षवाद की परिभाषा एफ . एन . कर्लिजर का कहना है , " एक प्राक्कल्पना दो या दो से अधिक परिवयों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित ...

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं,प्रकृति,उद्देश्य।

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं ( 1 )सामाजिक तथ्यों क खोज - सामाजिक अनुसन्धान की सबसे प्रमुख विशेषता यह होती है कि इसका सम्बन्ध सामाजिक सन्दर्भ से होता है । सामजिक जगत् ही अनुसन्धान को सामाजिक का दर्जा प्रदान करता है । प्रत्येक नहीं कहा जा सकता है । सामाजिक का बहुत सरल आशय है अनुसन्धान मानवीय व्यवहारों , मानव समूहों , अन्तः सम्बन्धों , प्रक्रियाओं आदि मानवीय प्रघटना से सम्बन्धित होता है  ( 2 ) सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित - इसके अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ से सम्बन्धित नवीन तथ्यों का अन्वेषण किया जाता है पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता की जाँच जाती है , क्योंकि समय के साथ - साथ नवीन प्रविधियों के प्रादुर्भाव से अवधारणाओं व सिद्धान्तों को विकसित करने की आवश्यकता होती है । अत : पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता का मूल्यांकन करते हुए यदि आवश्यक होता है तो इन्हें संशोधित किया जाता है ।  ( 3 ) कार्य - कारण सम्बन्धों का स्पष्टीकरण - सामाजिक अनुसन्धान में सामाजिक यथार्थ के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित तथ्यों में कार्य - कारण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और इसी आधार पर अधिक निश्चयता...