सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यावहारिक समाजशास्त्र का अर्थ एवं परिभाषाएँ

व्यावहारिक समाजशास्त्र का अर्थ

व्यावहारिक समाजशास्त्र , समाजशास्त्र की वह शाखा है , जो समाजशास्त्रीय सिद्धान्तों का प्रयोग सामाजिक समस्याओं एवं व्याधिकीय स्थिति को ज्ञात करने , उन्हें दूर करने के उपाय सुझाने एवं सामाजिक पुनर्निर्माण करने के लिए करती है । हम इस बात को जानते हैं कि प्रत्येक विज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक दो पक्ष होते हैं । इस आधार पर समाजशास्त्र के भी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दो पक्ष होते हैं । समाजशास्त्रीय सिद्धान्तों का व्यावहारिक प्रयोग ही समाजशास्त्र का व्यावहारिक समाजशास्त्र समाज से सम्बन्धित एवं दैनिक तथा वास्तविक जीवन में हमारे सामने आने वाली कठिनाइयों को समझने , उनके कारणों को ढूँढ़ने एवं उन्हें हल करने के उपाय सुझाने आदि का प्रयत्न करता । 

व्यावहारिक समाजशास्त्र की परिभाषा

ग्रोब्स तथा पूरे के अनुसार , " जैसा कि विषय नाम से प्रत्यक्ष रूप में प्रकट होता है , व्यावहारिक समाजशास्त्र का मुख्य कार्य सामाजिक अनुभव की समस्याओं के विषय में सूचना प्राप्त करना और उनको सुधारना तथा यदि सम्भव हो तो उनके समाधान की पद्धतियों को खोज निकालना है । 

सारजेन्ट फ्लोरेन्स के अनुसार , " जब एक विज्ञान को व्यावहारिक कहा जाता है तो यह माना जाता है कि शुद्ध विज्ञान के द्वारा सामान्य सिद्धान्तों , नियमों अथवा मतों के एक निकाय का निर्माण किया गया है जो पर्याप्त रूप से निश्चित है , तब निगमन द्वारा सामान्य सिद्धान्तों को एक विशिष्ट मानने में प्रयुक्त करने का प्रश्न शेष रह जाता है । सार्जेन्ट फ्लोरेन्स के इस कथन से स्पष्ट है कि किसी भी विज्ञान की व्यावहारिक शाखा में उसके सैद्धान्तिक ज्ञान का प्रयोग किया जाता है । व्यावहारिक समाजशास्त्र में भी शुद्ध या सैद्धान्तिक समाजशास्त्र के सिद्धान्तों का व्यावहारिक प्रयोग किया जाता है । 

फोर्ड जेम्स के अनुसार , " क्रियात्मक अथवा व्यावहारिक समाजशास्त्र को ही अन्य नामों व्यावहारिक सामाजिक आधारशास्त्र अथवा सामाजिक नीति से सम्बोधित किया जा सकता है नैतिक उद्देश्य की प्राप्ति हेतु सामाजिक पद्धति के अनुकूलन के अध्ययन को ही व्यावहारिक सामाजिक आधारशास्त्र कहा जा सकता है । " फोर्ड जेम्स व्यावहारिक समाजशास्त्र को सामाजिक आचारशास्त्र एवं सामाजिक नीति के समकक्ष मानते हैं । इस रूप में व्यावहारिक समाजशास्त्र का सम्बन्ध नैतिकता अर्थात् क्या होना चाहिए से है । जैसे , सामाजिक समस्याओं का निराकरण कैसे होना चाहिये , सुव्यवस्थित समाज रचना कैसे सम्भव है , समाज का पुनर्निर्माण कैसे किया जाना चाहिए । 

जेरम डेविस एवं बार्नस के अनुसार , “ हम समाज को उसके वर्तमान से अधिक अच्छा बनाना चाहते हैं । सम्भव है , कुछ ऐसे भी नागरिक हो जो सन्तुष्ट हों और परिवर्तन को न चाहते हों , परन्तु उन्हें अनुचित महत्त्व नहीं देना चाहिये । समाज में जब तक ऐसे व्यक्ति हैं जो यह अनुभव करते हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है अथवा उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं किया जा रहा है , जब तक उस सीमा तक तो समाज के पुनर्निर्माण की आवश्यकता है ही । व्यावहारिक समाजशास्त्र का काम यह है कि वह ऐसे समाज की पुनर्रचना करे । इसका लक्ष्य है 

( 1 ) स्वतन्त्र समाज में चिन्तन की विविधता हो ,

( 2 ) आर्थिक तथा शैक्षणिक असमानता को दूर कर समान अवसर प्रदान किये जाये ;

( 3 ) कोई समूह विशेष किसी विशेष सुविधा का शोषण न करे ; एवं

( 4 ) ऐसी सामाजिक व्यवस्था हो जिसमें सामाजिक बुद्धि - वैभव , सामाजिक कार्यदक्षता तथा ऐच्छिक सहयोग से समाज की अधिक भलाई हो सके ।

इस प्रकार डेविस तथा बार्नस समाजशास्त्र को एक ऐसे विज्ञान के रूप में स्वीकार करते हैं जो सामाजिक पुनर्निर्माण में योग दे और जिससे ऐसे समाज की रचना सम्भव हो सके जिसमें आर्थिक व शैक्षणिक असमानता एवं शोषण न हो तथा सहयोग द्वारा सभी का कल्याण किया जा सके । 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कस्बा किसे कहते है?

कस्बे का अर्थ ' कस्बा ' गाँव और नगर के बीच की स्थिति है । मोटे तौर पर कस्ब की संख्या गांव से अधिक किन्तु नगर से कम होती है । इसी प्रकार गाँव में कुछ इस प्रकार की वशेषताएँ आ जाती हैं जो प्रायः नगरों में पाई जाती हैं तो उसे कस्बा कहा जाता है । इसको इस रूप में भी कहा जा सकता है कि बड़े गाँव में जब नगरीय विशेषताओं का समावेश होने लगता है तो उसे कस्बे की संज्ञा दी जा सकती है ।  समाज किसे कहते हैं? सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार गाँव,कस्बा और नगर में भेद  गाँव, कस्बा और नगर में भेद का आधार मुख्य रूप से जनसंख्या माना गया है । 1000 तक की आबादी वाली बस्ती को गाँव , 5,000 से 50,000 तक की आबादी वाली बस्ती को कस्बा तथा 50,000 से अधिक की बस्ती को नगर की संज्ञा दी जा सकती है । भारत में सन् 1901 की जनगणना में कस्बे की अवधारणा को Imperial Census Code के अनुसार स्पष्ट किया गया । इसके अनुसार ' कस्बे ' के आधार इस प्रकार हैं-  ( i ) किसी भी प्रकार की नगरपालिका हो ,  ( ii ) नगरपालिका के क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र न हो , ( iii ) सभी निवासी लगभग स्थायी हों ,  ( iv ) क...

उपकल्पना का अर्थ एवं परिभाषा

उपकल्पना का अर्थ एक ऐसा विचार अथवा सिद्धान्त जिसे अनुसन्धानकर्ता अध्ययन के लक्ष्य के रूप में रखता है तथा उसकी जाँच करता है, तथा  अध्ययन के निष्कर्ष में उपकल्पना को सत्य सिद्ध होने पर एक सिद्धान्त के रूप में स्थापित करता है। असत्य सिद्ध होने पर त्याग देता है। इस प्रकार से उपकल्पना एक कच्चा सिद्धान्त है। उपकल्पना की परिभाषा पी . एच . मान ने बहुत ही सूक्ष्म परिभाषा दी है , " प्राक्कल्पना एक अस्थाई अनुमान  सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार समाज किसे कहते हैं? डोबिनर के अनुसार , " प्राक्कल्पनाएँ ऐसे अनुमान हैं जो यह बताते हैं कि विभिन्न तत्व अथवा परिवर्त्य किस प्रकार अन्तर्सम्बन्धित हैं । "  जिनर का कथन है , " एक प्राक्कल्पना घटनाओं के मध्य कारणात्मक अथवा अन्तर्सम्बन्धों के विषय में एक अनुमान है । यह एक ऐसा अस्थाई कथन है जिसकी सत्यता अथवा मिथ्या सत्यता को सिद्ध नहीं किया गया है । "  धर्म का अर्थ तथा परिभाषायें धर्म की विशेषतायें प्रत्यक्षवाद की परिभाषा एफ . एन . कर्लिजर का कहना है , " एक प्राक्कल्पना दो या दो से अधिक परिवयों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित ...

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं,प्रकृति,उद्देश्य।

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं ( 1 )सामाजिक तथ्यों क खोज - सामाजिक अनुसन्धान की सबसे प्रमुख विशेषता यह होती है कि इसका सम्बन्ध सामाजिक सन्दर्भ से होता है । सामजिक जगत् ही अनुसन्धान को सामाजिक का दर्जा प्रदान करता है । प्रत्येक नहीं कहा जा सकता है । सामाजिक का बहुत सरल आशय है अनुसन्धान मानवीय व्यवहारों , मानव समूहों , अन्तः सम्बन्धों , प्रक्रियाओं आदि मानवीय प्रघटना से सम्बन्धित होता है  ( 2 ) सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित - इसके अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ से सम्बन्धित नवीन तथ्यों का अन्वेषण किया जाता है पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता की जाँच जाती है , क्योंकि समय के साथ - साथ नवीन प्रविधियों के प्रादुर्भाव से अवधारणाओं व सिद्धान्तों को विकसित करने की आवश्यकता होती है । अत : पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता का मूल्यांकन करते हुए यदि आवश्यक होता है तो इन्हें संशोधित किया जाता है ।  ( 3 ) कार्य - कारण सम्बन्धों का स्पष्टीकरण - सामाजिक अनुसन्धान में सामाजिक यथार्थ के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित तथ्यों में कार्य - कारण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और इसी आधार पर अधिक निश्चयता...