सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवधारणा (concept)

 अवधारणा किसे कहते है? (What is a concept?)

अवधारणा का अर्थ , महत्त्व एवं उपयोगिता किसी भी वैज्ञानिक अध्ययन में तथ्य तथा सिद्धान्त की भाँति अवधारणा का भी अपना विशेष महत्त्व होता है । अबधारणा के द्वारा एक सम्पूर्ण स्थिति को अतिसंक्षिप्त तौर पर एक - दो शब्दों में ही व्यक्त किया जा सकता है । जाति , प्रजाति , समाज , संस्कृति , जनमत , प्रचार , नेतृत्व आदि विभिन्न अवधारणाओं के माध्यम से अलग - अलग परिस्थिति को अति संक्षेप में प्रकट किया जा सकता है और जाना जा सकता है । 

अवधारणा की परिभाषा ( definition of concept )

सैरेज के अनुसार , “ अवधारणाएँ वे शब्द अथवा संकेत होते हैं जो सिद्धान्त को शब्दावली प्रदान करते हैं तथा उसकी अध्ययन वस्तु को प्रकट करते हैं । " 

मिचैल के शब्दों में , अवधारणा एक विवरणात्मक गुण अथवा सम्बन्ध की ओर संकेत देने वाला पद है । " 

श्रीमती पी.वी. यंग ने लिखा है कि , तथ्यों के प्रत्येक नए वर्ग , जिसे कि अन्य वर्गों से निश्चित विशेषताओं के आधार पर पृथक् कर लिया गया हो , एक नाम , एक लेबल दे दिया जाता है जो संक्षेप में अवधारणा कहलाता है । वास्तव में एक अवधारणा तथ्यों के एक वर्ग या समूह की एक संक्षिप्त परिभाषा है । " 

फेयर चाइल्ड के अनुसार , “ अवधारणाएँ वे विशिष्ट , मौखिक संकेत होते हैं जो कि वैज्ञानिक निरीक्षण एवं चिन्तन के आधार पर निकाले गए सामान्यीकृत विचारों को देते हैं । 

अवधारणा का महत्व एवं उपयोगिता 

अवधारणा हमारे अध्ययन को केन्द्रित बनाती है और इसे व्यर्थ में इधर - उधर भटकने नहीं देती है । अवधारणा परिस्थिति का स्वयं एक संक्षिप्त रूप होती है , इस दृष्टि से सारी परिस्थिति या प्रक्रिया को दो - एक शब्दों द्वारा सरलता व सफलता से समझाया जा सकता है । उदाहरणार्थ , आज युवा वर्ग में बड़े पैमाने पर सामान्य तौर पर बेचैनी दिखलाई पड़ रही है , ये लोग प्रचलित मान्यताओं व मूल्यों का विरोध कर रहे हैं , शैक्षणिक क्षेत्र में अपने असन्तोष को तोड़ - फोड़ , आन्दोलन , घरना आदि के रूप में प्रकट कर रहे हैं । इस सम्पूर्ण स्थिति को युवा अशान्ति ' की अवधारणा द्वारा समझाया जा सकता है । 

अवधारणा तथ्यों के एक वर्ग या समूह की विशेषताओं को समझने , अध्ययन करने एवं उन्हें व्यवस्थित तौर पर पृथक करने में सहायता देती है । वास्तव में तथ्यों के एक वर्ग या समूह मेंपाई जाने वाली विशेषताओं को एक नाम दे देने से विचार आगे बढ़ सकता है और उस पर पुनः चिन्तन व मनन किया जा सकता है । अतः विचारों को विकसित करने एवं जाँच करने की दृष्टि से अवधारणाओं का निर्माण आवश्यक व महत्त्वपूर्ण है ।


अवधारणा की विशेषताएँ

• अवधारणा किसी व्यवहार अथवा प्रतिमान की सम्पूर्ण व्याख्या नहीं होती , उसका संकेत मात्र होती है । 

• अवधारणा ही वह मुख्य आधार है जिसकी सहायता से उपयोगी परिकल्पनाओं का निर्माण किया जाता है । 

• अवधारणा का निर्माण वैज्ञानिक चिन्तन के आधार पर होता है । 

• अवधारणा में आवश्यकतानुसार परिवर्तन होता रहता है । 

• अवधारणा का केवल सारांश नहीं होता है ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कस्बा किसे कहते है?

कस्बे का अर्थ ' कस्बा ' गाँव और नगर के बीच की स्थिति है । मोटे तौर पर कस्ब की संख्या गांव से अधिक किन्तु नगर से कम होती है । इसी प्रकार गाँव में कुछ इस प्रकार की वशेषताएँ आ जाती हैं जो प्रायः नगरों में पाई जाती हैं तो उसे कस्बा कहा जाता है । इसको इस रूप में भी कहा जा सकता है कि बड़े गाँव में जब नगरीय विशेषताओं का समावेश होने लगता है तो उसे कस्बे की संज्ञा दी जा सकती है ।  समाज किसे कहते हैं? सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार गाँव,कस्बा और नगर में भेद  गाँव, कस्बा और नगर में भेद का आधार मुख्य रूप से जनसंख्या माना गया है । 1000 तक की आबादी वाली बस्ती को गाँव , 5,000 से 50,000 तक की आबादी वाली बस्ती को कस्बा तथा 50,000 से अधिक की बस्ती को नगर की संज्ञा दी जा सकती है । भारत में सन् 1901 की जनगणना में कस्बे की अवधारणा को Imperial Census Code के अनुसार स्पष्ट किया गया । इसके अनुसार ' कस्बे ' के आधार इस प्रकार हैं-  ( i ) किसी भी प्रकार की नगरपालिका हो ,  ( ii ) नगरपालिका के क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र न हो , ( iii ) सभी निवासी लगभग स्थायी हों ,  ( iv ) क...

उपकल्पना का अर्थ एवं परिभाषा

उपकल्पना का अर्थ एक ऐसा विचार अथवा सिद्धान्त जिसे अनुसन्धानकर्ता अध्ययन के लक्ष्य के रूप में रखता है तथा उसकी जाँच करता है, तथा  अध्ययन के निष्कर्ष में उपकल्पना को सत्य सिद्ध होने पर एक सिद्धान्त के रूप में स्थापित करता है। असत्य सिद्ध होने पर त्याग देता है। इस प्रकार से उपकल्पना एक कच्चा सिद्धान्त है। उपकल्पना की परिभाषा पी . एच . मान ने बहुत ही सूक्ष्म परिभाषा दी है , " प्राक्कल्पना एक अस्थाई अनुमान  सिद्धान्त किसे कहते हैं? सिद्धान्त के प्रकार समाज किसे कहते हैं? डोबिनर के अनुसार , " प्राक्कल्पनाएँ ऐसे अनुमान हैं जो यह बताते हैं कि विभिन्न तत्व अथवा परिवर्त्य किस प्रकार अन्तर्सम्बन्धित हैं । "  जिनर का कथन है , " एक प्राक्कल्पना घटनाओं के मध्य कारणात्मक अथवा अन्तर्सम्बन्धों के विषय में एक अनुमान है । यह एक ऐसा अस्थाई कथन है जिसकी सत्यता अथवा मिथ्या सत्यता को सिद्ध नहीं किया गया है । "  धर्म का अर्थ तथा परिभाषायें धर्म की विशेषतायें प्रत्यक्षवाद की परिभाषा एफ . एन . कर्लिजर का कहना है , " एक प्राक्कल्पना दो या दो से अधिक परिवयों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित ...

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं,प्रकृति,उद्देश्य।

सामाजिक अनुसंधान की विशेषताएं ( 1 )सामाजिक तथ्यों क खोज - सामाजिक अनुसन्धान की सबसे प्रमुख विशेषता यह होती है कि इसका सम्बन्ध सामाजिक सन्दर्भ से होता है । सामजिक जगत् ही अनुसन्धान को सामाजिक का दर्जा प्रदान करता है । प्रत्येक नहीं कहा जा सकता है । सामाजिक का बहुत सरल आशय है अनुसन्धान मानवीय व्यवहारों , मानव समूहों , अन्तः सम्बन्धों , प्रक्रियाओं आदि मानवीय प्रघटना से सम्बन्धित होता है  ( 2 ) सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित - इसके अन्तर्गत सामाजिक यथार्थ से सम्बन्धित नवीन तथ्यों का अन्वेषण किया जाता है पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता की जाँच जाती है , क्योंकि समय के साथ - साथ नवीन प्रविधियों के प्रादुर्भाव से अवधारणाओं व सिद्धान्तों को विकसित करने की आवश्यकता होती है । अत : पुराने तथ्यों की प्रामाणिकता का मूल्यांकन करते हुए यदि आवश्यक होता है तो इन्हें संशोधित किया जाता है ।  ( 3 ) कार्य - कारण सम्बन्धों का स्पष्टीकरण - सामाजिक अनुसन्धान में सामाजिक यथार्थ के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित तथ्यों में कार्य - कारण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया जाता है और इसी आधार पर अधिक निश्चयता...